देश की खबरें | माटेओ पेलिकोन कुश्ती : सरिता को रजत , कुलदीप को कांस्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की सरिता मोर ने रोम में चल रही माटेओ पेलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरिज में रजत पदक जीता जबकि कुलदीप मलिक को कांस्य पदक मिला ।

नयी दिल्ली, छह मार्च भारत की सरिता मोर ने रोम में चल रही माटेओ पेलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरिज में रजत पदक जीता जबकि कुलदीप मलिक को कांस्य पदक मिला ।

भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को ग्रीको रोमन वर्ग में तीन पदक जीते जिससे भारत के कुल पदकों की संख्या पांच हो गई ।

एशियाई चैम्पियन सरिता ने क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान की अल्तीने एस को 57 किलो वर्ग में 4 . 1 से हराया । इसके बाद सेमीफाइनल में एम्मा तिसिना को मात दी ।

वह फाइनल में बुल्गारिया की जियुलिया पेनालबेर से 2 . 4 से हार गई ।

इसी भारवर्ग में भारत की अंशु मलिक को पेनालबेर ने सेमीफाइनल में 10 . 7 से हराया । वह कांस्य पदक के मुकाबले में इटली की फ्रांसिस्का इंडेलिकैटो से हार गई।

वहीं 68 किलो वर्ग में निशा क्वालीफायर में ही हारकर बाहर हो गई । ओलंपिक 2016 चैम्पियन कजाखस्तान की एलमिरा एस ने क्वार्टर फाइनल में भारत की किरण को 10 . 3 से मात दी ।

पुरूषों में कुलदीप मलिक ने 2014 के विश्व चैम्पियन रूस के चिंगिज लाबाजानोव को 10 . 9 से हराया । पिछले साल के स्वर्ण पदक विजेता गुरप्रीत सिंह को 82 किलो वर्ग के क्वालीफिकेशन दौर में अमेरिका के रिचर्ड पर्किंस ने 12 . 11 से हरा दिया । इसी वर्गमें भारत के हरप्रीत सिंह भी क्वालीफायर दौर में हारकर बाहर हो गए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\