मथुरा रिफाइनरी ने कोलतार की आपूर्ति फिर शुरू की

मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक अरविंद कुमार ने यहां रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘रिफाइनरी से 100 ट्रक कोलतार रवाना किया गया है।’’

मथुरा, 12 अप्रैल देशव्यापी लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) के बीच मथुरा रिफाइनरी ने देश के विभिन्न इलाकों में कोलतार (बिटुमन) की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी है। सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए आवागमन पर सार्वजनिक पाबंदी लागू की है।

मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक अरविंद कुमार ने यहां रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘रिफाइनरी से 100 ट्रक कोलतार रवाना किया गया है।’’

सार्वजनिक पाबंदी के दौरान अब तक पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की जा रही थी तथा कोलतार की आपूर्ति रुकी हुई थी। कुमारने कहा रिफाइनरी में 24 घंटे काम चालू है तो कोलतार का स्टॉक बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए इसकी आपूर्ति करना जरूरी हो गया था।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन को भरोसे में लेने के बाद इनकी आपूर्ति शुरू की गयी है।

कुमार ने कहा कि कोलतार की आपूर्ति करने वाले ट्रक ड्राइवरों को मास्क, सैनेटाइजर और खाने के पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं ताकि रास्ते में उन्हें दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

कुमार ने कहा कि तीन हफ्ते की सार्वजनिक पाबंदी के दौरान जहां डीजल और पेट्रोल की मांग में कमी आयी है। वहीं एलपीजी सिलेंडरों की मांग बढ़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\