देश की खबरें | मथुरा : आवारा पशुओं से खेत की रखवाली करने के लिए बनाई गई झोपड़ी में आग लगने से किसान की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा में फसल की आवारा पशुओं से रखवाली करने के लिए खेत में बनाई गई झोपड़ी में आग लगने से एक बुजुर्ग किसान की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मथुरा (उप्र), 23 जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा में फसल की आवारा पशुओं से रखवाली करने के लिए खेत में बनाई गई झोपड़ी में आग लगने से एक बुजुर्ग किसान की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि यह घटना सोमवर रात थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव पूठरी की है। उन्होंने बताया कि नन्हे (85) खेत में गेंहू की फसल की रखवाली करने के लिए झोपड़ी डालकर सोते थे।

उन्‍होंने बताया कि सोमवार रात भी वह खेत पर सोने गए थे और ठण्ड से बचने के लिए एक बरतन में आग जला रखी थी। रात में किसी समय तेज हवा से उड़ी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई और उनकी जलकर मौत हो गई।

बिसेन ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव वालों को घटना की जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चूंकि किसान की मौत का मामला है इसलिए राजस्वकर्मी भी मुआयना कर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू