देश की खबरें | मथुरा: श्रद्धालुओं से भरी बस तार की चपेट में आई, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रंगभरनी एकादशी के मौके पर वृन्दावन की परिक्रमा कर लौट रही अलीगढ़ जनपद के श्रद्धालुओं से भरी एक बस के ऊपर बैठे करीब आधा दर्जन लोग बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कम से कम छह लोग घायल हो गए।

मथुरा, 25 मार्च उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रंगभरनी एकादशी के मौके पर वृन्दावन की परिक्रमा कर लौट रही अलीगढ़ जनपद के श्रद्धालुओं से भरी एक बस के ऊपर बैठे करीब आधा दर्जन लोग बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कम से कम छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मांट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अलीगढ़ जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के मेहगौरा गांव निवासी कुछ लोग बृहस्पतिवार को रंगभरनी एकादशी के मौके पर वृन्दावन की परिक्रमा करने के बाद वापस गांव लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि कुछ युवक बस की छत पर बैठे हुए थे। जब बस मांट थाना क्षेत्र के डांगौली तिराहे पर खड़ी थी, तभी एक अन्य युवक गोल्डी भी बस की छत पर चढ़ने लगा।

इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इससे पूरी बस में करंट उतर आया। चारों तरफ आग की चिंगारियां उठने लगीं। छत पर बैठी अन्य सवारियां भी झुलस गईं।

अधिकारी ने कहा कि हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि गोल्डी की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से जली तीन महिलाओं को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मचाई तबाही, ओमान को महज 104 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\