मैच फिक्सिंग : अदालत ने संजीव चावल की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा

मैच फिक्सिंग की यह घटना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिये की संलिप्तता वाली है।

जमात

नयी दिल्ली, दो मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने क्रिकेट के एक बड़े मैच फिक्सिंग कांड के एक मुख्य आरोपी एवं कथित सटोरिये संजीव चावला की जमानत को चुनौती देने वाली दिल्ली पुलिस की याचिका पर अपना आदेश शनिवार को सुरक्षित रख लिया।

मैच फिक्सिंग की यह घटना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिये की संलिप्तता वाली है।

न्यायमूर्ति आशा मेनन ने दिल्ली पुलिस की याचिका की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई की।

उन्होंने पुलिस और चावला के वकीलों की दलीलें सुनी और याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत ने दोनों पक्षों को चार मई तक अपनी दलीलें लिखित में देने को कहा।

चावला को फरवरी में लंदन से प्रत्यर्पित कराकर लाया गया था। उसे यहां की एक निचली अदालत ने 30 अप्रैल को दो लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही रकम की दो जमानत राशि पर जमानत दी थी।

निचली अदालत के जमानत के आदेश को चुनौती देते हुए पुलिस ने इसे आधार पर रद्द करने की मांग की है कि चावला एक ब्रिटिश नागरिक है और उसे भारत लाने में 20 साल का वक्त लगा तथा आरोपी के न्याय के दायरे से भागने की आशंका है।

चावला ने अपनी जमानत का अनुरोध करते हुए कहा था कि कोविड-19 महामारी के चलते जेल में उसके संक्रमित होने का खतरा है।

पुलिस के मुताबिक चावल पांच मैचों में फिक्सिंग करने में कथित तौर पर संलिप्त था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\