खेल की खबरें | पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बने रहेंगे मसूद, बाबर पर फैसला बाद में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और कोच जेसन गिलेस्पी ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले राष्ट्रीय टीम के टेस्ट कप्तान के रूप में शान मसूद पर भरोसा जताया है लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में बाबर आजम की कप्तानी पर फैसला बाद में किया जाएगा।

लाहौर, 11 जुलाई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और कोच जेसन गिलेस्पी ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले राष्ट्रीय टीम के टेस्ट कप्तान के रूप में शान मसूद पर भरोसा जताया है लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में बाबर आजम की कप्तानी पर फैसला बाद में किया जाएगा।

पाकिस्तान को इस साल अक्टूबर में तीन मैच की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड की मेजबानी करनी है जबकि बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का भी सामना करना है।

पीसीबी ने बुधवार को बैठक की जिसमें बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं, गिलेस्पी, सफेद गेंद के कोच गैरी कर्स्टन सहायक कोच अजहर महमूद ने हिस्सा लिया और इस दौरान टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन पर भी चर्चा की गई।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘‘बैठक लाल और सफेद गेंद के प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम के लिए एक व्यापक खाका तैयार करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए हुई थी।’’

इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टेस्ट कप्तान के रूप में पदभार संभालने वाले मसूद को पूर्ण समर्थन मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में मसूद को अगस्त से जनवरी के बीच बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी श्रृंखलाओं के लिए टेस्ट कप्तान के रूप में बरकरार रखने के लिए समर्थन मिला।’’

हालांकि बाबर की सफेद गेंद की कप्तानी पर कोई फैसला नहीं किया गया। हालांकि कप्तान और बल्लेबाज के रूप में उनके प्रदर्शन पर काफी चर्चा हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट