देश की खबरें | हरियाणा के नूंह में मस्जिद में आग लगायी गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के नूंह जिले में एक मस्जिद को आग लगा दी गयी जबकि एक अन्य मस्जिद में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी।

गुरुग्राम, तीन अगस्त हरियाणा के नूंह जिले में एक मस्जिद को आग लगा दी गयी जबकि एक अन्य मस्जिद में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों घटनाएं बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई और इनमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

एक मस्जिद विजय चौक के निकट और दूसरी एक पुलिस थाने के पास स्थित है। दोनों मस्जिदों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।

पुलिस अधीक्षक (नूंह) वरुण सिंगला ने कहा, ‘‘एक मस्जिद में हल्की आगजनी की गयी जबकि एक अन्य में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी प्रतीत हो रही है। पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापे मार रही है।’’

पुलिस ने बताया कि घटनाओं की सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियों को दोनों मस्जिदों में भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।

इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि दो मस्जिदों पर मोलोटोव कॉकटेल यानी पेट्रोल बम फेंके गए।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को नूंह में कर्फ्यू में ढील दे दी है।

नूंह के उपायुक्त प्रशांत पंवार ने कहा, ‘‘लोग सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक आवश्यक सामान खरीद सकते हैं।’’

भीड़ द्वारा विश्व हिंदू परिषद की यात्रा को रोकने की कोशिश करने के बाद सोमवार को नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर नूंह और पलवल में निषेधाज्ञा लागू है।

नूंह में शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा मंगलवार को गुरुग्राम में भी फैल गई और वहां भीड़ ने एक मौलवी की हत्या कर दी, एक भोजनालय में आग लगा दी और दुकानों में तोड़फोड़ की।

हरियाणा सरकार के अनुसार, हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड