जरुरी जानकारी | मारुति की बिक्री मई में 86 प्रतिशत घटकर 18,539 इकाई रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन बाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि मई महीने में उसकी बिक्री 86.23 प्रतिशत घटकर 18,539 इकाई रही।

नयी दिल्ली, एक जून वाहन बाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि मई महीने में उसकी बिक्री 86.23 प्रतिशत घटकर 18,539 इकाई रही।

कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 1,34,641 वाहन बेचे थे।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

एमएसआई के अनुसार उसकी घरेलू बिक्री मई में 88.93 प्रतिशत घटकर 13,888 इकाई रही जो पिछले साल इसी महीने में 1,25,552 इकाई थी।

कंपनी ने पिछले महीने में 4,651 वाहनों का निर्यात किया जो मई 2019 के 9,089 इकाइयों के मुकाबले 48.82 प्रतिशत कम है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

वाहन कंपनी ने कहा कि उसने ‘लॉकडाउन’ के बाद सरकार के नियमों एवं दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए 12 मई से मानेसर कारखाने में और 18 मई से गुड़गांव संयंत्र में विनिर्माण कार्य शुरू कर दिया।

सुजुकी मोटर गुजरात में भी उत्पादन 25 मई से शुरू हो गया है। कंपनी अनुबंध आधार पर मारुति सुजुकी के लिये कार बनाती है।

एमएसआई ने कहा कि केंद्र और राज्यों क दिशानिर्देशों के अनुसार कंपनी के शोरूम भी खुलने शुरू हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड