जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी की कुल बिक्री मई में तीन प्रतिशत बढ़कर 1,80,077 इकाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मारुति सुजुकी इंडिया की कुल बिक्री मई में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 1,80,077 इकाई हो गई।

नयी दिल्ली, दो जून मारुति सुजुकी इंडिया की कुल बिक्री मई में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 1,80,077 इकाई हो गई।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने मई 2024 में कुल 1,74,551 इकाइयां बेची थीं।

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, पिछले महीने घरेलू यात्री वाहन की थोक बिक्री सालाना आधार पर छह प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,35,962 इकाई रह गई। एक साल पहले इसी अवधि में 1,44,002 इकाई थी।

ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसे छोटी कार के खंड में बिक्री मई में सालाना आधार पर 9,902 इकाई के मुकाबले घटकर 6,776 इकाई रह गई।

बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर समेत कॉम्पैक्ट कार की बिक्री भी मई 2024 में 68,206 इकाई की तुलना में घटकर 61,502 इकाई रह गई।

ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, अर्टिगा, एक्सएल6, जिम्नी जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री मई में बढ़कर 54,899 इकाई हो गई जो मई 2024 में 54,204 इकाई रही थी। ईको वैन की बिक्री सालाना आधार पर 10,960 इकाई से बढ़कर 12,327 इकाई हो गई।

‘लाइट कमर्शियल व्हीकल’ सुपर कैरी की बिक्री 2,728 इकाई रही, जबकि पिछले साल मई में यह 2,692 इकाई रही थी।

एमएसआई ने बयान में कहा, पिछले महीने उसका निर्यात 31,219 इकाई रहा, जबकि मई 2024 में यह 17,367 इकाई रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\