जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी की कुल बिक्री दिसंबर 2023 में 1.28 प्रतिशत घटकर 1,37,551 इकाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मारुति सुजुकी इंडिया की दिसंबर 2023 में कुल बिक्री 1.28 प्रतिशत घटकर 1,37,551 इकाई रह गई।

नयी दिल्ली, एक जनवरी मारुति सुजुकी इंडिया की दिसंबर 2023 में कुल बिक्री 1.28 प्रतिशत घटकर 1,37,551 इकाई रह गई।

कंपनी ने दिसंबर 2022 में 1,39,347 इकाइयों की बिक्री की थी।

मारुति सुजुकी इंडिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों और तीसरे पक्ष की आपूर्ति सहित पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री 5.86 प्रतिशत घटकर 1,10,667 इकाई रही, जो दिसंबर 2022 में 1,17,551 इकाई थी।

बयान में कहा गया, ‘‘ हालांकि पहली बार कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2023 में 20 लाख इकाई की वार्षिक बिक्री का आंकड़ा पार किया। इसमें 2,69,046 इकाई का अब तक का सर्वाधिक निर्यात (किसी कैलेंडर वर्ष में) शामिल है।’’

कंपनी के अनुसार, दिसंबर 2023 में कुल घरेलू यात्री वाहन (पीवी) की बिक्री 6.46 प्रतिशत घटकर 1,04,778 इकाई रही, जो 2022 में इसी महीने 1,12,010 इकाई थी।

ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित कम कीमत की कारों की बिक्री पिछले साल के इसी महीने में 9,765 इकाइयों की तुलना में घटकर 2,557 इकाई रही।

इसी तरह बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगनआर जैसे मॉडल सहित कॉम्पैक्ट कार की बिक्री दिसंबर 2023 में घटकर 45,741 इकाई रही, जो 2022 में इसी महीने में 57,502 इकाई थी।

ब्रेज़ा, अर्टिगा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, एस-क्रॉस और एक्सएल-6 सहित यूटिलिटी वाहन की बिक्री पिछले महीने 45,957 इकाई रही, जबकि 2022 में इसी अवधि में यह 33,008 इकाई थी।

मध्यम आकार की सेडान सियाज़ की बिक्री पिछले महीने सिर्फ 489 इकाई रही, जो दिसंबर 2022 में 1,554 इकाई थी। वैन ईको की बिक्री 10,034 इकाई रही, जो 2022 में इसी महीने 10,581 इकाई थी।

मारुति सुजुकी के अनुसार, दिसंबर 2023 में उसका निर्यात बढ़कर 26,884 हो गया, जो दिसंबर 2022 में 21,796 इकाई था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी