जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 1,996.7 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 1,996.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 1,996.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बिक्री बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,587.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल परिचालन आय 13 प्रतिशत बढ़कर 23,471.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 20,721.8 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी की वाहन बिक्री 13.4 प्रतिशत बढ़कर 4,95,897 इकाई रही। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 4,67,369 इकाई पर पहुंच गई। वहीं इस दौरान कंपनी का निर्यात 20.6 प्रतिशत बढ़कर 28,528 वाहन रहा।

कंपनी ने कहा कि इन नतीजों को इस परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए कि 2019-20 में कंपनी की बिक्री 16 प्रतिशत और उद्योग की 18 प्रतिशत घटी थी।

एकल आधार पर तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 1,941.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,564.8 करोड़ रुपये था।

एकल आधार पर कंपनी की परिचालन आय 13 प्रतिशत बढ़कर 23,457.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी