जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 51 प्रतिशत उछलकर 1,875 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 51.14 प्रतिशत उछलकर 1,875.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल देश की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 51.14 प्रतिशत उछलकर 1,875.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 1,241.1 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 26,749.2 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 24,034.5 करोड़ रुपये थी।

मारुति ने आलोच्य तिमाही के दौरान 4,88,830 वाहन बेचे, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 0.7 प्रतिशत कम है।

कंपनी के अनुसार पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 11.6 प्रतिशत घटकर 3,879.5 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 4,389.1 करोड़ रुपये था।

वहीं बीते वित्त वर्ष में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 88,329.8 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 70,372 करोड़ रुपये थी।

मारुति सुजुकी ने कहा, ‘‘बीते वित्त वर्ष के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी के कारण लगभग 2,70,000 वाहनों का उत्पादन प्रभावित हुआ। इसमें ज्यादातर घरेलू मॉडल थे। इसकी वजह से वित्त वर्ष के अंत में लगभग 268,000 वाहनों की ग्राहक बुकिंग लंबित थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी