जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी का चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 6 प्रतिशत घटकर 1,241 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 6.14 प्रतिशत घटकर 1,241.1 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 6.14 प्रतिशत घटकर 1,241.1 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2020-21 के लिये अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 45 रुपये लाभांश देने की सिफारिश की है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसे 1,322.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

हालांकि, कंपनी की बिक्री आय आलोच्य तिमाही में 33.58 प्रतिशत बढ़कर 22,959.8 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की चौथी तिमाही में 17,187.3 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी के वाहनों की बिक्री चौथी तिमाही में 27.8 प्रतिशत बढ़कर 4,92,235 इकाई रही।

मारुति सुजुकी के वाहनों की घरेलू बिक्री 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 26.7 प्रतिशत बढ़कर 4,56,707 इकाई रही। वहीं निर्यात 35,528 इकाई का रहा।

वाहन कंपनी के अनुसार एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 2020-21 की चौथी तिमाही में में पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 9.7 प्रतिशत घटकर 1,166.1 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का बिक्री कारोबार आलोच्य तिमाही में 22,958.6 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही के मुकाबले 33.6 प्रतिशत अधिक है।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 22.69 प्रतिशत घटकर 4,389.1 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले 2019-20 में यह 5,677.6 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का कुल बिक्री कारोबार 2020-21 में 66,571.8 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 में 71,704.8 करोड़ रुपये थी।

एकल आधार पर पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 25.1 प्रतिशत घटकर 4,229.7 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में कम बिक्री, जिंसों के दाम में तेजी, विदेशी मुद्रा की विनिमय दर में प्रतिकूल उतार-चढ़ाव और निम्न परिचालन आय के कारण उसका लाभ कम रहा।

मारुति सुजुकी ने कहा कंपनी के निदेशक मंडल ने सभी स्थिति पर गौर करते हुए वित्त वर्ष 2020-21 के लिये 45 रुपये प्रति शेयर (5 रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर) लाभांश देने की सिफारिश की है।

कंपनी का शेयर बीएसई में 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,558.20 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू