जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी ने 2022 में रेलमार्ग से रिकॉर्ड 3.2 लाख वाहनों का परिवहन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मारुति सुजुकी ने 2022 में रेलमार्ग से लगभग 3.2 लाख वाहनों का परिवहन किया। यह एक वर्ष में उसका सर्वाधिक आंकड़ा है। मारुति सुजुकी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 जनवरी मारुति सुजुकी ने 2022 में रेलमार्ग से लगभग 3.2 लाख वाहनों का परिवहन किया। यह एक वर्ष में उसका सर्वाधिक आंकड़ा है। मारुति सुजुकी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी को 2013 में ऑटोमोबाइल फ्रेट ट्रेन ऑपरेटर (एएफटीओ) लाइसेंस मिला था। इससे कंपनी को भारतीय रेल मार्ग पर तेज गति वाले और उच्च क्षमता वाले डब्बे बनाने और उन्हें संचालित करने की अनुमति मिल जाती है।

वाहन कंपनी ने मात्रा के हिसाब से वाहनों के परिवहन में पिछले 10 सालों में पांच गुना वृद्धि की है। लॉजिस्टिक के मामले में रेलवे की हिस्सेदारी 2013 में पांच प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 17 प्रतिशत हो गई है।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी तकेऊची ने एक बयान में कहा, ''हमारी रणनीति के कारण बीते वर्ष में रेलवे के माध्यम से रिकॉर्ड 3.2 लाख वाहनों का परिवहन किया।''

उन्होंने कहा, ''हमारा लक्ष्य यह संख्या बढ़ाने का है। इसी के लिए हम गुजरात में और गुरुग्राम के मानेसर में अपने संयंत्रों पर रेलवे पटरी बिछा रहे हैं।''

मारुति सुजुकी इंडिया के कॉरपोरेट मामलों के कार्यपालक अधिकारी राहुल भारती ने कहा कि कंपनी वर्तमान में रेलवे का उपयोग मुंबई, गुवाहाटी और मुंद्रा बंदरगाह जैसे 18 गंतव्यों तक वाहन पहुंचाने में कर रही है।

कंपनी ने रेलवे का उपयोग कर पिछले 10 साल में 14 लाख वाहनों का परिवहन किया है।

मारुति सुजुकी वाहनों के परिवहन के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए 40 डब्बों का उपयोग करता है। प्रत्येक डब्बे में 300 वाहनों को रखने की क्षमता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी