जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी की बिक्री सितंबर में दो प्रतिशत बढ़कर 1,84,727 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की सितंबर महीने की कुल बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 1,84,727 इकाई हो गयी।

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की सितंबर महीने की कुल बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 1,84,727 इकाई हो गयी।

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 1,81,343 वाहन बेचे थे।

बयान के अनुसार, घरेलू यात्री वाहनों की कुल बिक्री 1,44,962 इकाई रही, जो सितंबर, 2023 के 1,50,812 इकाई के आंकड़े से चार प्रतिशत कम है।

ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित छोटी कारों की बिक्री सितंबर, 2023 के 10,351 इकाइयों की तुलना में बढ़कर 10,363 इकाई हो गई।

हालांकि, बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगनआर समेत कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री घटकर 60,480 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 68,551 इकाई थी।

ब्रेज़ा, अर्टिगा, ग्रैंड विटारा और एक्सएल6 जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री पिछले महीने 61,549 इकाई रही, जो सितंबर, 2023 की 59,272 इकाई की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है।

वैन ईको की बिक्री पिछले महीने 11,908 इकाई रही, जबकि सितंबर, 2023 में यह 11,147 इकाई थी। हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री 3,099 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 2,294 इकाई थी।

सितंबर में निर्यात बढ़कर 27,728 इकाई रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 22,511 इकाई था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\