जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी की बिक्री मई में दो प्रतिशत घटकर 1,74,551 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की वाहन बिक्री मई में सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर 1,74,551 इकाई रही है।

नयी दिल्ली, एक जून मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की वाहन बिक्री मई में सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर 1,74,551 इकाई रही है।

पिछले साल समान माह में कंपनी ने वितरकों को 1,78,083 वाहनों की आपूर्ति की थी।

एमएसआई ने शनिवार को बयान में कहा कि घरेलू बाजार में यात्री वाहन खंड में उसकी बिक्री कुछ बढ़कर 1,44,002 इकाई रही, जो पिछले साल मई में 1,43,708 इकाई थी।

कंपनी की ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री मई में घटकर 9,902 इकाई रही, जो पिछले साल मई में 12,236 इकाई थी। कॉम्पेक्ट कारों- बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगन आर की बिक्री भी मई में घटकर 68,206 इकाई रह गई, जो पिछले साल इसी महीने में 71,419 इकाई थी।

बहुपयोगी वाहनों- ब्रेजा, ग्रैंड विटारा, एर्टिगा, एस-क्रॉस और एक्सएल6 की बिक्री मई में बढ़कर 54,204 इकाई हो गई, जो मई, 2023 में 46,243 इकाई थी।

वैन की बिक्री मई में घटकर 10,960 इकाई रह गई, जो पिछले साल इसी महीने में 12,818 इकाई थी। हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री मई में 2,692 इकाई रही, जो पिछले साल मई में 2,888 इकाई थी।

कंपनी का वाहन निर्यात मई में घटकर 17,367 इकाई रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 26,477 इकाई था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट