जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी का उत्पादन सितंबर में दोगुना से अधिक होकर 1,77,468 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का सितंबर, 2022 में वाहन उत्पादन दोगुना से अधिक होकर 1,77,468 इकाई पर पहुंच गया। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का सितंबर, 2022 में वाहन उत्पादन दोगुना से अधिक होकर 1,77,468 इकाई पर पहुंच गया। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मारुति ने सितंबर, 2021 में कुल 81,278 इकाइयों का उत्पादन किया था।

एमएसआई ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि पिछले माह में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी का वाहनों के उत्पादन पर मामूली प्रभाव पड़ा।

कंपनी ने इस प्रभाव को कम करने के लिए हरसंभव उपाय किये।

मारुति ने कहा, ‘‘हालांकि सितंबर, 2021 में इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कमी से उत्पादन की मात्रा प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई थी।''

पिछले महीने कुल यात्री वाहनों का उत्पादन 1,73,929 इकाई रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 77,782 इकाई रहा था।

यात्री कारों का उत्पादन भी पिछले महीने बढ़कर 1,31,258 इकाई हो गया।

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि के दौरान उपयोगिता (यूटिलिटी) वाहनों का उत्पादन 29,811 इकाई रहा। सितंबर, 2021 में यह 21,873 इकाई था।

इस अवधि के दौरान हल्के वाणिज्यिक वाहनों सुपर कैरी का उत्पादन मामूली बढ़कर 3,539 इकाई रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\