जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी का उत्पादन दिसंबर में 2.96 प्रतिशत घटकर 1.21 लाख इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि दिसंबर के महीने में उसका कुल वाहन उत्पादन सालाना आधार पर 2.96 प्रतिशत घटकर 1,21,028 इकाई रहा है।

नयी दिल्ली, दो जनवरी देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि दिसंबर के महीने में उसका कुल वाहन उत्पादन सालाना आधार पर 2.96 प्रतिशत घटकर 1,21,028 इकाई रहा है।

मारुति सुजुकी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। एक साल पहले समान महीने में कंपनी का उत्पादन 1,24,722 इकाई रहा था।

मारुति ने दिसंबर में कुल 1,19,518 इकाई का यात्री वाहनों का उत्पादन किया जो एक साल पहले के 1,24,135 इकाई की तुलना में 3.72 प्रतिशत कम है।

हालांकि, आलोच्य अवधि में हल्के वाणिज्यिक वाहन 'सुपर कैरी' का उत्पादन एक साल पहले के 587 इकाइयों की तुलना में बढ़कर 1,510 इकाई रहा।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने एक दिन पहले कहा था कि साल के अंत से पहले अपना थोक स्टॉक कम करने के लिए दिसंबर में उत्पादन घटाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\