जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी इंडिया का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 3,727 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मारुति सुजुकी इंडिया का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 3,727 करोड़ रुपये हो गया।
नयी दिल्ली, 29 जनवरी मारुति सुजुकी इंडिया का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 3,727 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी का गत वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में मुनाफा 3,207 करोड़ रुपये रहा था।
मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताय, समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 38,764 करोड़ रुपये हो गई जो गत वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 33,513 करोड़ रुपये थी।
इस बीच, कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने सुजुकी मोटर गुजरात को मोटर वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी में विलय करने की योजना को मंजूरी दे दी है।
वहीं मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने हिसाशी ताकेउची को एक अप्रैल 2025 से तीन साल की अतिरिक्त अवधि के लिए प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को अलग से दी सूचना में बताया, निदेशक मंडल ने 29 जनवरी 2025 को बैठक में 31 मार्च 2028 तक तीन साल की अतिरिक्त अवधि के लिए ताकेउची की एमडी एवं सीईओ के रूप में नियुक्त को मंजूरी दे दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)