जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी ने 2.5 करोड़ वाहनों के उत्पादन का आंकड़ा पार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने 2.5 करोड़ वाहनों के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो नवंबर मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने 2.5 करोड़ वाहनों के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मारुति सुजुकी ने उत्पादन दिसंबर 1983 में शुरू किया था और मार्च, 1994 में 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। मार्च, 2011 तक एक करोड़ वाहनों का उत्पादन और जुलाई, 2018 तक दो करोड़ वाहनों का उत्पादन कर लिया था। इसकी पहला उत्पादन संयंत्र हरियाणा के गुरुग्राम में शुरू हुआ था।

अब उसके दो विनिर्माण संयंत्र हरियाणा में हैं जिनमें से एक गुरुग्राम में और दूसरा मानेसर में है। इन दोनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता 15 लाख इकाई है।

कंपनी घरेलू बाजार में 16 यात्री वाहनों की बिक्री करती है और करीब 100 देशों में वाहनों का निर्यात करती है।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी हिसाशी ताकेउची ने बयान में कहा, ‘‘2022 में सुजुकी की भारत की जनता के साझेदारी को 40 वर्ष पूरे हो जाएंगे। 2.5 करोड़ की उत्पादन क्षमता इस वर्ष हासिल करना भारत की जनता के साथ निरंतर प्रतिबद्धता और साझेदारी का संकेत है।’’

उन्होंने बताया कि आगे जाकर कंपनी बाजार में नए उत्पाद लेकर आएगी।

ताकेउची ने बताया, ‘‘यात्री वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए हम हरियाणा के खारखोड़ा में नए विनिर्माण केंद्र की शुरुआत करने पर काम कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड