जरुरी जानकारी | मारुति की बिक्री अगस्त में पांच प्रतिशत बढ़कर 1.30 लाख वाहन से अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने बुधवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी के बीच अगस्त 2021 में उसकी कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 1,30,699 इकाई हो गई।

नयी दिल्ली, एक सितंबर देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने बुधवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी के बीच अगस्त 2021 में उसकी कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 1,30,699 इकाई हो गई।

एमएसआईएल ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 1,24,624 इकाइयां बेची थीं।

कंपनी ने बताया की समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल घरेलू बिक्री 1,10,080 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 1,16,704 इकाई से छह प्रतिशत कम है।

मारुति सुजुकी ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जो की कमी के कारण कंपनी की बिक्री अगस्त 2021 में प्रभावित हुई। कंपनी ने प्रतिकूल प्रभाव को सीमित करने के लिए सभी संभव उपाय किए हैं।’’

इस दौरान ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री 20,461 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 19,709 इकाई थी। हालांकि, कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री में पिछले महीने कमी देखने को मिली। मध्यम आकार की सेडान सियाज की 2,146 इकाई बिकीं, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 1,223 इकाई था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\