जरुरी जानकारी | मारुति ने दर्ज किया सबसे ऊंचा मासिक बिक्री आंकड़ा, अक्टूबर में बेचे 1,99,217 वाहन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 1,99,217 इकाई पर पहुंच गई। यह कंपनी की मासिक बिक्री का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

नयी दिल्ली, एक नवंबर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 1,99,217 इकाई पर पहुंच गई। यह कंपनी की मासिक बिक्री का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

अक्टूबर 2022 में कंपनी ने 1,67,520 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने बुधवार को बताया कि अक्टूबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 1,77,266 इकाई रही, जो उसका अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री 1,47,072 इकाई रही थी। इस तरह घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 21 प्रतिशत अधिक रही है।

अक्टूबर, 2023 में घरेलू बाजार में कंपनी की यात्री वाहन बिक्री बढ़कर 1,68,047 इकाई हो गई, जो एक साल पहले समान महीने में 1,40,337 इकाई रही थी।

माह के दौरान कंपनी की मिनी कारों...और एस-प्रेसो की बिक्री घटकर 14,568 इकाई रह गई। एक साल पहले इस खंड में कंपनी की बिक्री 24,936 इकाई रही थी।

कॉम्पैक्ट खंड...बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगनआर.. में कंपनी की बिक्री 73,685 इकाई से बढ़कर 80,662 इकाई हो गई।

यूटिलिटी वाहन खंड... में कंपनी की बिक्री 91 प्रतिशत बढ़कर 59,147 इकाई हो गई, जो अक्टूबर 2022 में 30,971 इकाई थी। इस खंड में ब्रेजा, ग्रैंड विटारा, एर्टिगा और एक्सएल6 मॉडल आते हैं।

कंपनी का निर्यात अक्टूबर 2023 में बढ़कर 21,951 इकाई रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 20,448 इकाई था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट