जरुरी जानकारी | मारुति ने चालक के साथ की सीट को ठीक करने के लिए सुपर कैरी की 5,002 इकाइयों को वापस मंगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की चालक के साथ वाली खराब सीट को बदलने के लिए इस वाहन की 5,002 इकाइयों को बाजार से वापस लेने की घोषणा की है।

नयी दिल्ली, 16 सितंबर मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की चालक के साथ वाली खराब सीट को बदलने के लिए इस वाहन की 5,002 इकाइयों को बाजार से वापस लेने की घोषणा की है।

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि इन प्रभावित वाहनों का विनिर्माण चार मई से 30 जुलाई, 2022 के बीच हुआ था।

इसमें कहा गया है कि चालक के साथ वाली सीट के सीट बेल्ट से जुड़े बोल्ट के निरीक्षण और टॉर्किंग के लिए इन वाहनों को वापस लिया जा रहा है।

कंपनी ने कहा कि यह संदेह है कि बोल्ट टॉर्किंग में एक संभावित खराबी है, जो एक अवधि के बाद ढीला हो सकता है।

कंपनी ने कहा कि प्रभावित वाहन मालिकों को मारुति सुजुकी की अधिकृत वर्कशॉप द्वारा निरीक्षण और मरम्मत के लिए सूचित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\