देश की खबरें | मार्टिन स्ट्रेंपफल ने आनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके आस्ट्रिया के मार्टिन स्ट्रेंपफल ने एक बार फिर दबदबा बनाते हुए सातवीं अंतरराष्ट्रीय आनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीत लिया।

नयी दिल्ली, 14 जून ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके आस्ट्रिया के मार्टिन स्ट्रेंपफल ने एक बार फिर दबदबा बनाते हुए सातवीं अंतरराष्ट्रीय आनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीत लिया।

क्वालीफिकेशन में विश्व रिकॉर्ड से 0.2 अंक अधिक जुटाने वाले मार्टिन ने रविवार रात फाइनल में 255.8 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में विश्व रिकॉर्ड से तीन अंक अधिक हासिल किए।

मार्टिन ने हाल में ‘टॉपगन’ टूर्नामेंट में भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सर्बिया के मिलेंको सेबिच को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता था जो दर्शाता है कि खेलों के महाकुंभ से पहले वह शानदार फॉर्म में हैं।

रविवार को मार्टिन ने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके अमेरिका के लुकास कोजेनिस्की को पछाड़ा जिन्होंने 251.5 अंक जुटाए।

चैंपियनशिप का आयोजन पूर्व भारतीय निशानेबाज शिमोन शरीफ ने किया।

प्रतियोगिता का कांस्य पदक भारत के रुद्रांक्ष पाटिल (230.1) ने जीता। उन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके अमेरिका के विलियम शेनर (208.8) को पछाड़ा।

फाइनल में जगह बनाने वाले तीन अन्य भारतीय निशानेबाजों में जूनियर विश्व चैंपियन हृदय हजारिका पांचवें स्थान पर रहे जबकि जूनियर एशियाई चैंपियन यशवर्धन और युवा ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेता साहू माने ने क्रमश: छठा और सातवां स्थान हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी