देश की खबरें | बलिया में विवाहिता ने खुदकुशी की, पिता ने हत्या का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक महिला ने कथित रूप से पति से अनबन के बाद अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बलिया (उप्र), पांच जून बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक महिला ने कथित रूप से पति से अनबन के बाद अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार बांसडीह कस्बे के पांडेय के पोखरा मोहल्ले में सोमवार को सुबह निशा राजभर (24) का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि उसने घर के अंदर रस्सी के सहारे दिन में मे ही फांसी लगा ली थी।

घटना के समय निशा के तीन बच्चे घर के बाहर ही खेल रहे थे। लेकिन अपनी दुकान से घर लौटी उसकी सास ने निशा को फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) एसएन वैश्य व कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बांसडीह थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पड़ोसी गांव पिडहरा की रहने वाली निशा राजभर और मनीष गोंड ने वर्ष 2018 में परिवार की रजामंदी के बिना अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था।

उन्होंने कहा कि मनीष हरिद्वार में किसी निजी केंपनी में काम करता है और निशा भी साथ रहती थी।

सिंह ने बताया कि मनीष पत्नी निशा और बच्चों को अपने घर पहुंचाकर गत 12 मार्च को हरिद्वार लौटा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं कि निशा ने पति से अनबन के बाद आत्महत्या कर ली। हालांकि, निशा के पिता हरेंद्र राजभर ने दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें