देश की खबरें | अजमेर में विवाहिता ने फांसी से लटकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अजमेर जिले में एक विवाहिता ने मंगलवार रात कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जयपुर, तीन अप्रैल राजस्थान के अजमेर जिले में एक विवाहिता ने मंगलवार रात कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में बुधवार सुबह जानकारी मिली।

पुलिस ने बताया कि पंचशील नगर निवासी मन्नत (27) ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। उसने अपने सुसाइड नोट में अपने इस कदम के लिए अपने पति की बहन भारती को जिम्मेदार ठहराया है। मन्नत ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि भारती उसे परेशान करती थी।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि मन्नत के पति कुछ दिनों बाद नौकरी के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने वाले थे। घटना के वक्त वह भी घर में मौजूद थे लेकिन वह अलग कमरे में थे।

पुलिस के मुताबिक, जब सुबह देर तक मन्नत के कमरे का दरवाजे नहीं खुला तो परिवार के सदस्यों ने उसके माता-पिता और पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मामला सामने आया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट