देश की खबरें | भदोही में दहेज के लिए विवाहिता की हत्‍या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही जिला मुख्यालय के पास सरपतहा में दहेज़ को लेकर एक विवाहिता की कथित रूप गला घोंट कर हत्या करने के बाद शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे से लटकाने का मामला शनिवार को सामने आया।

भदोही (उत्तर प्रदेश), 15 मई भदोही जिला मुख्यालय के पास सरपतहा में दहेज़ को लेकर एक विवाहिता की कथित रूप गला घोंट कर हत्या करने के बाद शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे से लटकाने का मामला शनिवार को सामने आया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में महिला के पति सहित कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पति शिवम दूबे और उसके दादा सियाराम दूबे को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (ज्ञानपुर) अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि लखनऊ के मानक नगर निवासी अखिलेश कुमार शुक्ला ने अपनी बेटी हंसिका (23) की शादी तीन साल पहले शिवम दुबे से की थी। शिवम मुंबई में एक प्राइवेट नौकरी करता है और इन दिनों लॉकडाउन के चलते यहाँ आया है।

सिंह ने बताया कि आज दोपहर यहां पहुंचे मायके वालों का आरोप है कि शादी के एक साल बाद से दहेज़ की मांग को लेकर हंसिका को हमेशा मारापीटा जाता रहा। शुक्रवार की रात ससुराल वालों ने बताया कि हंसिका ने खुदकुशी कर ली है। लड़की के परिजनों ने शनिवार को दहेज़ के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। शिवम् और हंसिका का एक साल का एक बेटा भी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आरंभिक जांच में मृतका का गला घोंट कर हत्या किये जाने की आशंका ज़ाहिर की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया इस संबंध में शिवम दूबे, उसके भाई नीलेश, चाचा विनोद और दादा सियाराम दूबे के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न और हत्‍या समेत कई धाराओं में ज्ञानपुर थाना में मामला दर्ज कर पति और दादा को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Elections 2026: कूच बिहार में जमकर बरसे PM मोदी, 'बंगाल की जनता का लूटा हुआ पैसा भ्रष्टाचारियों को लौटाना ही होगा'; VIDEO

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Preview: लाहौर में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ladki Bahin Yojana Update: लाड़की बहनों को e-KYC का आखिरी मौका, 30 अप्रैल तक प्रक्रिया पूरी न होने पर रुक सकती है किस्त