जरुरी जानकारी | बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 712 अंक चढ़कर तीन माह के उच्च स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 712 अंक से अधिक चढ़कर तीन महीने के उच्च स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, 29 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 712 अंक से अधिक चढ़कर तीन महीने के उच्च स्तर पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 712.46 अंक यानी 1.25 उछलकर 57,570.25 अंक पर बंद हुआ। 25 अप्रैल के बाद यह सेंसेक्स का सबसे ऊंचा स्तर है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 228.65 अंक यानी 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,158.25 अंक पर बंद हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, बेहतर तिमाही नतीजों, विदेशी संस्थागत निवेशकों की घरेलू बाजार में लिवाली और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के आने वाले दिनों में ब्याज दरों में धीमी गति से बढ़ोतरी की उम्मीद से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख वी के विजय कुमार ने कहा, ‘‘देश में सबसे सकारात्मक बात यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में बिकवाली कम कर रहे हैं और इस महीने आठ दिन लिवाल भी रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वित्तीय क्षेत्र का प्रदर्शन अच्छा रहने से बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम इस क्षेत्र में बेहतर संभावना का संकेत दे रहे हैं।’’

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर में सबसे अधिक 7.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अलावा, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, विप्रो और एचडीएफसी प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

बजाज फाइनेंस, विप्रो, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाभ के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 25 लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, डॉ. रेड्डीज सर्वाधिक 3.96 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी और एक्सिस बैंक भी नुकसान में रहे।

बीएसई का स्मॉलकैप 1.38 प्रतिशत और मिडकैप सूचकांक 1.01 प्रतिशत चढ़ा।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को लाभ में रहे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.92 प्रतिशत बढ़कर 109.2 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,637.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से रौंदा, शैडली वान शल्कविक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\