जरुरी जानकारी | वैश्विक संकेतों से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 136 अंक लुढ़का, निफ्टी में 28 अंक का नुकसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूरोप में कोविड- 19 के मामले बढ़ने और अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों से पहले व्याप्त अनिश्चितता से वैश्विक बाजारों में गिरावट का रुख रहा। वैश्विक संकेतों से शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। बिकवाली से सेंसेक्स 136 अंक और निफ्टी में 28 अंक घटकर बंद हुये।

मुंबई, 30 अक्टूबर यूरोप में कोविड- 19 के मामले बढ़ने और अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों से पहले व्याप्त अनिश्चितता से वैश्विक बाजारों में गिरावट का रुख रहा। वैश्विक संकेतों से शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। बिकवाली से सेंसेक्स 136 अंक और निफ्टी में 28 अंक घटकर बंद हुये।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स दिन में 746 अंक तक की घटबढ़ के बाद अंत में पिछले दिन के मुकाबले 135.78 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 39,614.07 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Gujarat by-polls 2020: गुजरात उपचुनाव लड़ने वाले 25 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 28.40 अंक यानी 0.24 प्रतिशत गिरकर 11,642.40 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा 3.82 प्रतिशत का नुकसान हुआ। मारुति, बजाज आटो, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही।

यह भी पढ़े | PM’s Gujarat visit: पीएम मोदी ने आरोग्य वन, एकता मॉल और पोषक पार्क का किया उद्घाटन, जानिए इनकी खासियत.

इसके विपरीत टाटा स्टील, एनटीपीसी, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिन्द्रा, ओएनजीसी और टीसीएस 2.27 प्रतिशत तक लाभ में रहे।

बाजार में बड़ा वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में दूसरी तिमाही का परिणाम आने से पहले 1.37 प्रतिशत की बढ़त रही।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेकस में 1,071.43 अंक यानी 2.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई वहीं, निफ्टी सपताह के दौरान 287.95 अंक यानी 2.41 प्रतिशत घट गया।

रिलायंस सिक्युरिटीज में संस्थागत व्यवसाय प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा, ‘‘कोविड- 19 मामलों के कुछ यूरोपीय देशों में एक बार फिर से जोर पकड़ने से वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में सुधार को लेकर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।.. वित्तीय और वाहन कंपनियों के शेयरों में प्रमुख तौर पर गिरावट रही जबकि अन्य प्रमुख समूह सूचकांकों में कारोबार की समाप्ति के समय सुधार का रुख रहा।’’

महाजन ने कहा, ‘‘आने वाले सप्ताहों के दौरान बाजार में उतार चढ़ाव बढ़ सकता है। कोविड- 19 मामलों के बढ़ने से वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों को देखते हुये यह स्थिति रह सकती है। ’’

बीएसई के दूरसंचार, वाहन, बैंकेक्स, एफएमसीजी, वित्त और प्रौद्योगिकी समूह के सूचकांकों में 2.37 प्रतिशत तक गिरावट रही जबकि रीयल्टी, धातु, ऊर्जा, तेल एवं गैस और बिजली समूह के सूचकांक लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांग कांग, सिओल और टोक्यो के बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। उधर, यूरोप के शेयर बाजारों में भी शुरुआत गिरावट के साथ हुई। फ्रांस, जर्मनी और अन्य देशों में नये लॉकडाउन से जोखिम बढ़ा है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.58 प्रतिशत बढ़कर 38.48 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

इधर घरेलू विदेशी मुद्रा बाजार ‘ईद-ए- मिलाद’ के उपलक्ष में बंद रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू