जरुरी जानकारी | बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़ा, सेंसेक्स 203 अंक और मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी बाजार में निवेश के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी से शुक्रवार को तेजी का रुख कायम रहा और बीएसई सेंसेक्स 203 अंक चढ़कर बंद हुआ।

मुंबई, 28 अक्टूबर विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी बाजार में निवेश के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी से शुक्रवार को तेजी का रुख कायम रहा और बीएसई सेंसेक्स 203 अंक चढ़कर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 203.01 अंक यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 59,959.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 60,133.17 अंक तक चढ़ गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 49.85 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त लेकर 17,786.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

मारुति सुजुकी द्वारा अपनी वित्तीय नतीजों की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में करीब पांच प्रतिशत की तेजी आई। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़कर 2,112.5 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की गिरावट में बंद हुए।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट बृहस्पतिवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 2,818.40 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ख़रीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट