जरुरी जानकारी | बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 514 अंक उछला, निफ्टी 17,500 के स्तर से ऊपर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को 514 अंक की जोरदार तेजी आयी। इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और आईटीसी के शेयरों की अगुवाई में बाजार में उछाल आया।

मुंबई, 21 सितंबर वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को 514 अंक की जोरदार तेजी आयी। इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और आईटीसी के शेयरों की अगुवाई में बाजार में उछाल आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 514.34 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,005.27 पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 165.10 अंक यानी 0.95 प्रतिशत मजबूत होकर 17,562 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में बजाज फाइनेंस रहा। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में मारुति, बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार तेजी रही। इसका कारण अपेक्षाकृत सुरक्षित माने जाने वाले आईटी, दवा और दैनिक उपयोग से जुड़े सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली है।’’

उन्होंने कहा कि निफ्टी धातु में भी मजबूत सुधार देखने को मिला क्योंकि निवेशकों ने कीमतों में आयी कमी का उपयोग लिवाली में किया। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से भी बाजार को समर्थन मिला।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और जापान में निक्की नुकसान में रहें जबकि चीन तथा दक्षिण कोरिया के बाजार अवकाश के कारण बंद रहें।

यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में दोपहर कारोबार में एक प्रतिशत की तेजी दर्ज की गयी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.96 प्रतिशत मजबूत होकर 74.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट