जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में चार का बाजार मूल्यांकन 23,417 करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में चार का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 23,417.15 करोड़ रुपये गिर गया। इनमें प्रमुख आईटी कंपनियों इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा झटका लगा।

नयी दिल्ली, 12 नवंबर शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में चार का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 23,417.15 करोड़ रुपये गिर गया। इनमें प्रमुख आईटी कंपनियों इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा झटका लगा।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 540.9 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़ा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और इंफोसिस को बाजार पूंजीकरण में कमी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन संयुक्त रूप से 17,386.45 करोड़ रुपये बढ़ा।

इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 8,465.09 करोड़ रुपये घटकर 5,68,064.77 करोड़ रुपये रह गया।

टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 6,604.59 करोड़ रुपये की गिरावट हुई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 5,133.85 करोड़ रुपये घटकर 5,84,284.61 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 3,213.62 करोड़ रुपये घटकर 15,65,781.62 करोड़ रुपये रह गया।

दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 5,236.31 करोड़ रुपये बढ़कर 11,31,079.20 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक ने 3,520.92 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका बाजार मूल्यांकन 6,57,563.38 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय स्टेट बैंक ने 1,115.58 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका बाजार मूल्यांकन 5,17,092.02 करोड़ रुपये हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड