जरुरी जानकारी | बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 462 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 462.26 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। बैंक, वित्त और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

मुंबई, 24 जून वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 462.26 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। बैंक, वित्त और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 462.26 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की उछाल के साथ 52,727.98 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मानक सूचकांक 644.15 अंक तक चढ़ गया था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 142.60 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,699.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

वहीं, दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, विप्रो और सन फार्मा के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक, चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भी मजबूती के साथ बंद हुए।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार के दौरान मजबूती रही। अमेरिकी शेयर बाजार भी बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुआ।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख और जिंसों की कीमतों में गिरावट के साथ घरेलू बाजार ने सकारात्मक रुख बनाए रखा। बाजार को सूचना प्रौद्योगिकी के शेयरों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मजबूत लिवाली से समर्थन मिला।’’

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत चढ़कर 111.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पंहुच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों का पूंजी बाजार में निकासी का सिलसिला जारी है। उन्होंने बृहस्पतिवार को 2,319.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड