जरुरी जानकारी | बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स एक बार फिर 74,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक, वित्तीय एवं धातु शेयरों में तगड़ी खरीदारी आने से घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें सत्र में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स करीब 487 अंक बढ़कर एक बार फिर 74,000 अंक के पार पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 22,550 के ऊपर बंद हुआ।

मुंबई, 25 अप्रैल बैंक, वित्तीय एवं धातु शेयरों में तगड़ी खरीदारी आने से घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें सत्र में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स करीब 487 अंक बढ़कर एक बार फिर 74,000 अंक के पार पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 22,550 के ऊपर बंद हुआ।

बीएसई में शुरुआती कारोबार में बिकवाली का जोर रहा लेकिन बाद में यह उबरकर बढ़त लेने में सफल रहा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 486.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत चढ़कर 74,339.44 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 718.31 अंक तक उछलकर 74,571.25 पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 167.95 अंक यानी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 22,570.35 अंक पर पहुंच गया।

यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है जिसमें बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। तेजी के इस दौर में सूचकांकों ने करीब 2.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है।

सेंसेक्स के समूह में शामिल एक्सिस बैंक के शेयरों ने छह प्रतिशत तक की बड़ी छलांग लगाई। बैंक के सकारात्मक तिमाही नतीजों से उसे निवेशकों का समर्थन मिला।

इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, नेस्ले, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल भी बढ़त के साथ बंद हुईं।

दूसरी तरफ रिजर्व बैंक की सख्त कार्रवाई से गुजरने के बाद कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 10.85 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। रिजर्व बैंक ने आईटी मानकों का बार-बार उल्लंघन किए जाने पर कोटक महिंद्रा बैंक को ऑनलाइन नए ग्राहक जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से तत्काल रोक दिया है।

इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, बजाज फाइनेंस, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की निचले स्तर पर बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रुख देखा गया था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत चढ़कर 88.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,511.74 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

बुधवार को सेंसेक्स 114.49 अंक बढ़कर 73,852.94 अंक और निफ्टी 34.40 अंक बढ़कर 22,402.40 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\