जरुरी जानकारी | बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 127 अंक मजबूत; वाहन, बिजली कंपनियों के शेयर चमके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में एक दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को फिर तेजी लौट आई और बीएसई सेंसेक्स 127 अंक बढ़कर बंद हुआ। मुख्य रूप से वाहन, धातु और बिजली क्षेत्र के शेयरों की अगुवाई में बाजार में मजबूती रही।

मुंबई, 23 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजारों में एक दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को फिर तेजी लौट आई और बीएसई सेंसेक्स 127 अंक बढ़कर बंद हुआ। मुख्य रूप से वाहन, धातु और बिजली क्षेत्र के शेयरों की अगुवाई में बाजार में मजबूती रही।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 127.01 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,685.50 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.90 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,930.35 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | उप्र : राजद्रोह मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली गई.

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 702.52 अंक यानी 1.75 प्रतिशत जबकि निफ्टी 167.90 अंक यानी 1.42 प्रतिशत मजबूत हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में मारुति सुजुकी रही। इसमें करीब 4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, पावरग्रिड, बजाज ऑटो और एनटीपीसी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra: 87 साल के बुजुर्ग डॉक्टर डॉक्टर रामचंद्र दानेकर कोरोना संकट में निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी, लोगों के घर जाकर करते हैं इलाज.

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, एचयूएल और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्र ने कहा, ‘‘...बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। विभिन्न क्षेत्रों को देखा जाए तो मिला-जुला रुख देखने को मिला। वाहन, उपभोक्ता टिकाऊ और पूंजीगत वस्तुओं के क्षेत्र में लिवाली देखी गयी जबकि रीयल्टी, आईटी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में नरमी रही।’’

उन्होंने कहा कि सबकी नजरें प्रोत्साहन पैकेज और राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर अमेरिकी बाजार पर हैं। इसके अलावा यूरोप में कोविड-19 के बढ़ते मामले भी निवेशकों की नजर में हैं।

वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन में हांगकांग, जापान का तोक्यो और दक्षिण कोरिया का सोल 0.54 प्रतिशत तक की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं, चीन में शंघाई बाजार नुकसान में रहा।

शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी तेजी रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 42.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे टूटकर 73.61 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड