जरुरी जानकारी | पहली तिमाही के नतीजे, वैश्विक रुझानों से इस सप्ताह प्रभावित होगी बाजार की चाल: विश्लेषक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित कई प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों से इस सप्ताह बाजार की चाल प्रभावित होगी।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित कई प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों से इस सप्ताह बाजार की चाल प्रभावित होगी।

विश्लेषकों ने छुट्टियों वाले इस सप्ताह में शेयर बाजारों को लेकर ये अनुमान जताया।

कारोबारियों ने कहा कि सोमवार को आने वाले जून के घरेलू थोक मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति के आंकड़े भी कारोबारी भावनाओं को प्रभावित करेंगे।

मुहर्रम के कारण बुधवार को बाजार बंद रहेंगे।

इस सप्ताह जिन प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे, उनमें एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बजाज ऑटो, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीना ने कहा, ''इस सप्ताह पहली तिमाही के नतीजों पर मुख्य रूप से नजर रहेगी। इस दौरान इंफोसिस और रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनियां अपने नतीजे जारी करने वाली हैं। इसके अतिरिक्त, बजट-पूर्व चर्चाओं से भी बाजार में उतार-चढ़ाव का अनुमान है।''

मीना ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर चीन को लेकर विशेष नजर रहेगी। अन्य वैश्विक कारकों पर भी नजर रखनी चाहिए, जिनमें अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन का भाषण, अमेरिकी खुदरा बिक्री के आंकड़े और जापान के व्यापक आर्थिक आंकड़े शामिल हैं।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ''सोमवार को बाजार भारत के मुद्रास्फीति आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा। इस सप्ताह के प्रमुख नतीजों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एचडीएफसी लाइफ, एशियन पेंट्स, एलटीआईमाइंडट्री, इंफोसिस, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, पेटीएम आदि शामिल हैं।''

शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 5.08 प्रतिशत पर पहुंच गई, क्योंकि सब्जियों सहित खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि तिमाही नतीजों के कारण कुछ खास शेयर बाजार को प्रभावित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान आईटी क्षेत्र के सुर्खियों में रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड