जरुरी जानकारी | बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 59 अंक नुकसान में रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 59 अंक टूटकर बंद हुआ। पूर्वी यूरोप में व्याप्त भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट को देखते हुए निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

मुंबई, 18 फरवरी घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 59 अंक टूटकर बंद हुआ। पूर्वी यूरोप में व्याप्त भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट को देखते हुए निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान करीब 700 अंक का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 59.04 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,832.97 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.30 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,276.30 अंक पर बंद हुआ।

मुख्य रूप से अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, रिलायंस, बजाज फाइनेंस और नेस्ले में 1.88 प्रतिशत तक की गिरावट से सेंसेक्स नुकसान में रहा। सेंसेक्स के कुल तीस में से 17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘‘अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। इसका कारण यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका है। अमेरिका तथा उसके सहयोगी देशों ने रूस पर यूक्रेन की सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ाने का आरोप लगाया है।’’

उन्होंने कहा कि इन आशंकाओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित माने जाने वाले अमेरिकी बॉन्ड और सोने में निवेश को तरजीह दी।

रूस-यूक्रेन को लेकर तनाव के बीच एशिया के अन्य प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.19 प्रतिशत गिरकर 90.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,242.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू