जरुरी जानकारी | बाजार में चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 562 अंक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 562.34 अंक लुढ़क कर 49,801.62 अंक पर बंद हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की मौद्रिक नीति समीक्षा के परिणाम आने से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

मुंबई, 17 मार्च शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 562.34 अंक लुढ़क कर 49,801.62 अंक पर बंद हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की मौद्रिक नीति समीक्षा के परिणाम आने से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 562.34 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,801.62 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 189.15 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,721.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में ओएनजीसी को सर्वाधिक करीब 5 प्रतिशत का नुकसान हुआ। एनटीपीसी, सन फार्मा, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी गिरावट में रहे।

लाभ में रहने वाले शीर्ष शेयरों में आईटीसी, इन्फोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि बाजार में लगातार गिरावट रही। इसका कारण देश के विभिन्न भागों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता और मुद्रास्फीति बढ़ने से निवेशकों की धारणा पर असर है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के परिणाम से पहले वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख का भी घरेलू शेयर बाजार पर असर पड़ा है। फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक मंगलवार को शुरू हुई।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, तोक्यो और सोल में गिरावट रही जबकि हांगकांग बाजार बढ़त में रहा।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू