जरुरी जानकारी | बाजार में गिरावट पर लगा विराम, सेंसेक्स 642 अंक उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के शेयर बाजारों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 642 अंक की जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ।

मुंबई, 19 मार्च देश के शेयर बाजारों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 642 अंक की जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख के बावजूद सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव रहा। पर अंत में यह 641.72 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,858.24 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 186.15 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,744 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एनटीपीसी का शेयर रहा। इसमें 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। इसके अलावा एचयूएल, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट रही उनमें एल एंड टी, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो और टाइटन प्रमुख हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में पांच दिनों की गिरावट के बाद जोरदार तेजी आयी।’’

दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी), दवा, धातु, और रिलायंस इंडस्ट्रीज में अच्छी तेजी से मानक सूचकांक में मजबूती आयी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के बावजूद बांड प्रतिफल में हल्की गिरावट से घरेलू शेयर बाजार को समर्थन मिला।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सोल में गिरावट रही।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में नुकसान का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट