जरुरी जानकारी | इस सप्ताह वैश्विक रुझानों, विदेशी निवेशकों की चाल से तय होगी बाजार की दिशा: विश्लेषक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा पूरी होने के साथ घरेलू शेयर बाजार का रुख इस सप्ताह काफी हद तक वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों की चाल से तय होगा।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा पूरी होने के साथ घरेलू शेयर बाजार का रुख इस सप्ताह काफी हद तक वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों की चाल से तय होगा।

विशेषज्ञों ने कहा कि वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत भी बाजार के रुझान को प्रभावित करेगी।

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा, ''आने वाले दिनों में व्यापक आर्थिक संकेतक, वैश्विक शेयर बाजारों के रुझान और एफआईआई की चाल बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।''

मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा कि बाजार कुछ प्रमुख वैश्विक घटनाओं जैसे अमेरिका में मौजूदा घरेलू बिक्री, बेरोजगारी के आंकड़े और यूरोजोन एसएंडपी वैश्विक समग्र पीएमआई से प्रभावित होगा।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ''सूचकांक में प्रमुख हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस पर सबका ध्यान रहेगा, क्योंकि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड सोमवार को सूचीबद्ध होने वाली है।''

शेयर बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज की अलग वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 21 अगस्त को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगी।

पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 373.99 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 118.15 अंक या 0.60 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट