जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 3.33 लाख करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 3,33,307.62 करोड़ रुपये की जोरदार गिरावट दर्ज हुई।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 3,33,307.62 करोड़ रुपये की जोरदार गिरावट दर्ज हुई।

वहीं शेयर बाजारों में भारी नुकसान के बीच फरवरी में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सात माह के निचले स्तर पर आ गया है।

फरवरी, 2022 में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 2,49,97,053.39 करोड़ रुपये रह गया। इससे पहले जुलाई, 2021 में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,35,49,748.9 करोड़ रुपये के निचले स्तर पर आया था।

जनवरी में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,64,41,207.18 करोड़ रुपये था।

बीते सप्ताह सोमवार को बाजार पूंजीकरण 2,57,39,712.95 करोड़ रुपये था। बृहस्पतिवार को यह 2,42,24,179.79 करोड़ रुपये के निचले स्तर पर आ गया। उसी दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।

बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 94,828.02 करोड़ रुपये घटकर 15,45,044.14 करोड़ रुपये रह गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार मूल्यांकन में 1,01,760.91 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 13,01,955.11 करोड़ रुपये पर आ गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 31,597.65 करोड़ रुपये टूटकर 8,06,931.95 करोड़ रुपये रह गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 5,501.34 करोड़ रुपये घटकर 7,12,443.09 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 13,240.66 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,07,414.1 करोड़ रुपये पर आ गई।

एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में 6,929.03 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,35,233.9 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 33,234.97 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,09,990.53 करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 29,094.23 करोड़ रुपये घटकर 4,30,924.87 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस का 3,802.65 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,20,653.95 करोड़ रुपये पर आ गया।

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 13,318.16 करोड़ रुपये घटकर 3,78,098.62 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\