जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से तीन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से तीन के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,06,125.98 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक फायदा हुआ।

नयी दिल्ली, 23 जून सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से तीन के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,06,125.98 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक फायदा हुआ।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 217.13 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़ गया।

बीते सप्ताह जहां एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में उछाल आया, वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। इन कंपनियों की बाजार हैसियत सामूहिक रूप से 1,01,769.1 करोड़ रुपये घट गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 52,091.56 करोड़ रुपये बढ़कर 12,67,056.69 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 36,118.99 करोड़ रुपये जोड़े जिससे इसका मूल्यांकन 8,13,914.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 17,915.43 करोड़ रुपये बढ़कर 6,35,945.80 करोड़ रुपये हो गई।

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 32,271.31 करोड़ रुपये घटकर 19,66,686.57 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में 27,260.74 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और यह 6,47,616.51 करोड़ रुपये पर आ गया।

आईटीसी का मूल्यांकन 14,357.43 करोड़ रुपये घटकर 5,23,858.91 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 8,904.95 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,73,617.46 करोड़ रुपये रह गया।

टीसीएस की बाजार हैसियत 8,321.6 करोड़ रुपये घटकर 13,78,111.45 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल के मूल्यांकन में 7,261.72 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,04,262.65 करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 3,391.35 करोड़ रुपये घटकर 7,46,454.54 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\