सेंसेक्स की शीर्ष दस में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 53,702 करोड़ रुपये बढ़ा

इनके अलावा सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन इस दौरान घट गया।

जमात

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल सेंसेक्स की दस सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 53,702.27 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक लाभ हुआ।

इनके अलावा सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन इस दौरान घट गया।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 21,561.16 करोड़ रुपये बढ़कर 2,43,350.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 15,347.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,980.87 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 7,201.34 करोड़ रुपये बढ़कर 2,74,005.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 3,711.77 करोड़ रुपये बढ़कर 7,76,595.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 3,380.36 करोड़ रुपये बढ़ाकर 2,31,216.87 करोड़ रुपये रहा।

हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. के बाजार पूंजीकरण में 2,500.39 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,16,196.27 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 17,211.29 करोड़ रुपये घटकर 2,26,972.43 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 7,621.77 करोड़ रुपये घटकर 4,99,198.40 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 3,732.56 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 2,91,053.28 करोड़ रुपये पर आ गया।

इसी तरह इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,534.97 करोड़ रुपये घटकर 2,68,018.40 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष दस की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.10 अंक या 1.37 प्रतिशत के लाभ में रहा।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट