जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 2.10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2,10,254.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।

नयी दिल्ली, नौ मार्च सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2,10,254.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,134.48 अंक या 1.55 प्रतिशत चढ़ा, वहीं एनएसई निफ्टी 427.8 अंक या 1.93 प्रतिशत के लाभ में रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 66,985.25 करोड़ रुपये बढ़कर 16,90,328.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 46,094.44 करोड़ रुपये बढ़कर 13,06,599.95 करोड़ रुपये रहा।

बाजार मूल्यांकन में तेज उछाल के बाद टीसीएस एक बार फिर शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 39,714.56 करोड़ रुपये बढ़कर 6,53,951.53 करोड़ रुपये रही। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 35,276.3 करोड़ रुपये बढ़कर 9,30,269.97 करोड़ रुपये हो गया।

आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 11,425.77 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,05,293.34 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 7,939.13 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,57,743.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत में 2,819.51 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और उसका बाजार पूंजीकरण 5,17,802.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 31,832.92 करोड़ रुपये घटकर 12,92,578.39 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 8,535.74 रुपये घटकर 5,20,981.25 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 955.12 करोड़ रुपये घटकर 7,00,047.10 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड