जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 में से सात मूल्यवान कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.16 लाख करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात कंपनियों का सम्मिलित बाजार मूल्यांकन पिछले हफ्ते शेयर बाजारों में काफी हद तक गिरावट का रुख रहने से 1,16,053.13 करोड़ रुपये घट गया और सर्वाधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा।

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात कंपनियों का सम्मिलित बाजार मूल्यांकन पिछले हफ्ते शेयर बाजारों में काफी हद तक गिरावट का रुख रहने से 1,16,053.13 करोड़ रुपये घट गया और सर्वाधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा।

बीते सप्ताह में बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स में 672 अंक यानी 1.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सर्वाधिक मूल्यांकन रखने वाली शीर्ष 10 कंपनियों में से पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसी बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी नुकसान में रहीं। वहीं टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस के लिए यह हफ्ता बाजार मूल्यांकन के हिसाब से फायदेमंद साबित हुआ।

सर्वाधिक मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को इस हफ्ते अपने बाजार मूल्यांकन में 41,706.05 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। सप्ताह के अंत में उसका बाजार पूंजीकरण 16,08,601.05 करोड़ रुपये पर आ गया।

वहीं एसबीआई का मूल्यांकन 17,313.74 करोड़ रुपये घटकर 4,73,941.51 करोड़ रुपये रह गया।

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 13,806.39 करोड़ रुपये गिरकर 6,01,156.60 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह एचडीएफसी बैंक के मूल्यांकन में 13,423.6 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,92,270.97 करोड़ रुपये रह गया।

इस दौरान आवासीय वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड का मूल्यांकन 10,830.97 करोड़ रुपये गिरकर 4,16,077.03 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 10,240.83 करोड़ रुपये घटकर 4,44,236.73 करोड़ रुपये हो गया।

भारती एयरटेल के मूल्यांकन में भी बीते हफ्ते 8,731.55 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 4,44,919.45 करोड़ रुपये रहा।

हालांकि इंफोसिस के मूल्यांकन में इस सप्ताह 20,144.57 करोड़ रुपये की बढ़त रही और यह कुल 5,94,608.11 करोड़ रुपये हो गया। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की एक अन्य कंपनी टीसीएस का भी मूल्यांकन 7,976.74 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 10,99,398.58 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 4,123.53 करोड़ रुपये बढ़कर 6,33,649.52 करोड़ रुपये हो गया।

बाजार पूंजीकरण में इस उतार-चढ़ाव के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। उसके बाद क्रमशः टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एसबीआई, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी का स्थान आता है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\