जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 कंपनियों में सात का बाजार पूंजीकरण 80,200 करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच पिछले सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में सात का कुल बाजार मूल्यांकन 80,200.24 करोड़ रुपये घट गया।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच पिछले सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में सात का कुल बाजार मूल्यांकन 80,200.24 करोड़ रुपये घट गया।

इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 373.99 अंक या 0.57 प्रतिशत गिर गया।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन बढ़ा, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के मूल्यांकन में गिरावट हुई।

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 29,894.45 करोड़ रुपये घटकर 12,32,240.44 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 19,664.06 करोड़ रुपये घटकर 12,02,728.20 करोड़ रुपये रहा।

दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 12,347.1 करोड़ रुपये बढ़ा। इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,972.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,76,379.26 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 5,886.09 करोड़ रुपये बढ़कर 17,29,764.68 करोड़ रुपये हो गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की श्रेणी में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड