जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 16 लाख करोड़ रुपये के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सोमवार को कारोबार बंद होने के समय 16 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया।

नयी दिल्ली, 27 सितंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सोमवार को कारोबार बंद होने के समय 16 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया।

बीएसई में कंपनी का शेयर 1.70 प्रतिशत के लाभ से 2,525.20 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 1.85 प्रतिशत के उछाल से 2,529 रुपये तक गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,524.45 रुपये पर बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार बंद होने के समय रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 16,00,836.18 करोड़ रुपये था।

बृहस्पतिवार को दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 16 लाख करोड़ रुपये के स्तर के पार गया था। इससे पहले तीन सितंबर को कंपनी का बाजार पूंजीकरण 15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा था। तीन जून को कंपनी का बाजार मूल्यांकन 14 लाख करोड़ रुपये के पार गया था।

इस साल अभी तक रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 27.23 प्रतिशत चढ़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल