जरुरी जानकारी | सेसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.05 लाख करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,05,848.14 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल सेंसेक्स की शीर्ष 10 में चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,05,848.14 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं।

समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन घट गया, वहीं एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 51,628.12 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 40,640.76 करोड़ रुपये घटकर 13,49,037.36 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस के बाजार

मूल्यांकन में 36,703.8 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,63,565.13 करोड़ रुपये पर आ गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 25,503.68 करोड़ रुपये के नुकसान से 17,70,205.42 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस की 2,999.9 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,45,810.84 करोड़ रुपये रह गई।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 24,048.06 करोड़ रुपये बढ़कर 5,12,857.03 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 12,403.56

करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,24,180.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 7,050.44 करोड़ रुपये बढ़कर 4,60,599.20 करोड़ रुपये रहा।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 4,880.07 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,40,204.91 करोड़ रुपये रही।

इसी तरह भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 1,949.67 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,18,574.86 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 1,296.32 करोड़

रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,45,659.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक,

हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 170.49 अंक या 0.28 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 113.90 अंक या 0.64 प्रतिशत

के नुकसान में रहा।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\