जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 85,712.56 करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 85,712.56 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 85,712.56 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 36,694.59 करोड़ रुपये बढ़कर 14,03,716.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 32,014.47 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 16,39,872.16 करोड़ रुपये रहा।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 12,781.78 करोड़ रुपये बढ़कर 5,43,225.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इसके अलावा एचडीएफसी ने सप्ताह के दौरान 2,703.68 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 4,42,162.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 1,518.04 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,24,456.6 करोड़ रुपये रहा।

वहीं दूसरी ओर समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 3,399.6 करोड़ रुपये घटकर 8,38,529.6 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस की 5,845.84 करोड़ रुपये के नुकसान से 7,17,944.43 करोड़ रुपये पर आ गई।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 28,779.7 करोड़ रुपये टूटकर 5,20,654.76 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 12,360.59 करोड़़ रुपये के नुकसान से 4,60,019.1 करोड़ रुपये पर आ गया।

भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में 961.11 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,91,416.78 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\