जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 67,843 करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 67,843.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं।

नयी दिल्ली, एक मई सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 67,843.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं।

बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी ग्रीन एनर्जी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 25,234.61 करोड़ रुपये बढ़कर 5,25,627.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर ही रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 21,892.61 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,87,964.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 16,251.27 करोड़ रुपये बढ़कर 7,68,052.87 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी की 3,943.09 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,03,969.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

भारती एयरटेल ने सप्ताह के दौरान 521.75 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 4,06,245.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट टीसीएस की बाजार हैसियत 22,594.64 करोड़ रुपये घटकर 12,98,999.83 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 7,474.58 करोड़ रुपये टूटकर 6,59,587.97 करोड़ रुपये पर आ गया।

एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 3,480.6 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,43,106.96 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 2,600.14 करोड़ रुपये घटकर 5,16,762.48 करोड़ रुपये रह गई।

अडाणी ग्रीन का बाजार मूल्यांकन 172.04 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,51,577.84 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी ग्रीन एनर्जी, एसबीआई, भारती एयरटेल और एचडीएफसी का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड